पारिवारिक कलह से बरसठी थाने के कांस्टेबल ने खाया जहरीला पदार्थ, वाराणसी रेफर


जौनपुर। बरसठी थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। कांस्टेबल की पहचान मिर्जापुर निवासी विवेक गौड़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पारिवारिक कलह से परेशान बताए जा रहे हैं।
अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। संबंधित थाना व उच्चाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights