बांकीपुर सीट पर मतदान के बीच सियासी हंगामा, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोप


पटना/बिहार। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बीच सियासी माहौल गरमा गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि चुनाव से ठीक पहले उनकी पार्टी के करीब 15–16 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
आरोपों को लेकर प्रशांत किशोर खुद थाने पहुंचे और विरोध जताते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए नेताओं को कहां रखा गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
मीडिया से बातचीत के दौरान भी पुलिस अधिकारी इस मामले पर स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। घटना के बाद मतदान के बीच राजनीतिक माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।
हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights