घटतौली को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुर (वाराणसी)। पिसौर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे घटतौली (कम पेट्रोल देने) के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
क्या है मामला?
छितौनी निवासी बमबम सिंह ने अपनी बाइक में ₹210 का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल की मात्रा कम लगने पर उन्होंने मौके पर ही जांच की और बाइक की टंकी से पेट्रोल निकलवाकर नपवाया। आरोप है कि माप में मात्र 1.5 लीटर पेट्रोल ही निकला, जिससे घटतौली की आशंका जताई गई।
कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में पंप कर्मचारियों और मालिक से शिकायत की, तो वे गलती मानने के बजाय उनसे उलझ गए और अभद्र व्यवहार किया।
पुलिस मौके पर पहुंची
विवाद बढ़ने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। देर रात तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।