लखनऊ में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, सनी देओल व प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान फिल्म और उसके विषयवस्तु को लेकर चर्चा हुई। ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।
यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।