अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर रिहा, कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज रवाना


झांसी/प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर आया है। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीओ लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस वाहनों के काफिले में अली को ले जाया जा रहा है। उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि अली अहमद अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है। आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
पूरे मामले को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights