गोरखपुर हत्याकांड पर जताया आक्रोश, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग


गोरखपुर। गोरखपुर में हुई नृशंस हत्या की घटना को लेकर संवेदनशील लोगों में आक्रोश है। घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने और इस तरह की क्रूरता का कोई औचित्य नहीं हो सकता। हत्या जैसी जघन्य वारदात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
मामले में सरकार और प्रशासन से मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अपराध करने वालों के लिए यह कार्रवाई नजीर बन सके।
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि “दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं” के सिद्धांत के साथ जांच होनी चाहिए। साथ ही अपराधियों में कानून का भय कायम रहना जरूरी है।
मांग की गई कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights