अजय देवगन करेंगे टीवी डेब्यू, ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन में निभाएंगे खास भूमिका


बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन को होस्ट और नैरेट करते दिखाई देंगे।
बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने नए सीजन के लिए प्रोमो शूट कर लिया है और शो के अगले महीने से ऑनएयर होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में पुलिस अधिकारी का दमदार किरदार निभाने वाले अजय देवगन अब पहली बार टीवी पर अपराध से जुड़ी वास्तविक कहानियों को अपनी आवाज और अंदाज में पेश करते नजर आएंगे।
अजय देवगन के इस टीवी डेब्यू को लेकर उनके फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights