मेरठ में आवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग किसान की नोच-नोचकर मौत

मेरठ। जिले में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर उन्हें नोच-नोचकर मार डाला। किसान गन्ने के खेत में गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो खेत में उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव के पास ही कई आवारा कुत्ते मंडराते हुए दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इनके कारण लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।