अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने
झांसी। अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत का खौफनाक वीडियो सामने आया है। हादसा 6 अगस्त को झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक आबान अपने दोस्त सोनू के साथ कार से अपने भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पिकअप को ओवरटेक किया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट हवा में उछलने के बाद पलट गई। हादसे में आबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे।
हादसे के छह दिन बाद पीछे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने और डिवाइडर से टकराकर पलटने की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है।