ट्रेनिंग खत्म होते ही रीलबाजी पड़ी भारी, गाजीपुर में तीन रिक्रूट आरक्षी निलंबित
गाजीपुर। ट्रेनिंग पूरी कर नौकरी शुरू किए अभी महज तीन महीने हुए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक तीन रिक्रूट आरक्षियों पर भारी पड़ गया। गाजीपुर में 2025 बैच के तीन रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित किए गए आरक्षियों के नाम अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा बताए जा रहे हैं। तीनों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विभाग ने कार्रवाई की है। नौकरी के शुरुआती दौर में ही निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी चर्चा है।