भाजपा ने जौनपुर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद स्तंभ पर अर्पित की श्रद्धांजलि


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में गुरुवार को जौनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका टाउन हॉल से शुरू हुई यात्रा अटाला मस्जिद, ऐतिहासिक शाही किला, सद्भावना पुल और जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।
कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति के साथ देश के प्रति कर्तव्यों का संकल्प लेने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों को नमन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर देश तिरंगामय हो रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान से परिचित कराने और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का माध्यम है।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि तिरंगा त्याग, शांति और समृद्धि की प्रेरणा देता है। विधायक रमेश सिंह ने इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक देशभक्ति की भावना पहुंचाने का माध्यम बताया। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव का प्रतीक है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर, नागेश्वर पांडेय, पंकज मिश्रा, राज पटेल, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य, पुष्पा निषाद, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, अजय सिंह, संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशू नीरज मौर्य, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, दीपक सिंह मान्टो, घनश्याम यादव, आमोद सिंह और डॉ. अमरनाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights