गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान CM योगी का सख्त एक्शन
गोरखपुर। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जमीन से जुड़े विवाद और रास्ते की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की। शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महिला को तत्काल रास्ता दिलाने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही तहसीलदार पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जमीन संबंधी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित महिला की समस्या का तत्काल समाधान कराने और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।