प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, महोबा समेत कई जिलों में रेड अलर्ट बताया गया है।

वाराणसी, जौनपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, झांसी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।