प्रदीप राय बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 940 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूपम लाल दास को 530 वोट प्राप्त हुए। प्रदीप राय ने 410 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
SCBA के चुनाव में प्रदीप राय की जीत को सुप्रीम कोर्ट बार की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह इससे पहले सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वहीं, प्रज्ञा बघेल SCBA की सचिव निर्वाचित हुई हैं।