प्रो.राकेश कुमार सिंह बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति
. 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनकी नियुक्ति की है।
कुलाधिपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रो. राकेश कुमार सिंह वर्तमान में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
प्रो. राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति से विश्वविद्यालय परिवार में नई उम्मीद जगी है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।