जापानी बच्चों ने सीएम योगी के कंधों पर हाथ रखकर ली सेल्फी


लखनऊ। जापानी बच्चों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बेहद सहज और खुशनुमा अंदाज देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी के कंधों पर हाथ रखकर उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान बच्चों की मासूमियत देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठहाके मारकर हंस पड़े।
बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच का यह आत्मीय पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी के दौरान मुख्यमंत्री का मुस्कुराता और खिलखिलाता अंदाज कैमरे में कैद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights