हरतालिका तीज उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित


जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नगर के मंगलम लॉन में हरतालिका तीज उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी परिधान में गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान भगवान गणेश, देवाधिदेव भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रजनी सिंह सदस्य स्थायी लोक अदालत जौनपुर तथा अन्य सखियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि सुषमा पटेल ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज की नारी अपने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हुए समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। उन्होंने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर सुषमा पटेल और मनोरमा मौर्य ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशिक्षिका मोनिका गुप्ता सहित प्रशिक्षु महिलाओं और बच्चियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
हरतालिका तीज के अवसर पर भगवान श्रीगणेश और भगवान शिव को समर्पित समूह एवं एकल नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शीला राय, तूलिका श्रीवास्तव, दीपा साहू, पिंकी जायसवाल, दिव्या साहू, अंजू जायसवाल, चेतना साहू, मीनू बरनवाल, संचिता बैंकर, रूपम शुक्ला, विभा साहू, उमा गुप्ता, मीना गुप्ता, संतोष गुप्ता और डॉ. रेनू मौर्य सहित अन्य महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पहेली एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने वर्षभर फाउंडेशन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी सखियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए दिव्या साहू को ‘बेस्ट सखी अवार्ड’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सारिका सोनी, मनीषा सिंह, नीतू सिंह, स्वर्णिमा जायसवाल, सुजाता जायसवाल, आरती सिंह, सरिता निगम, शकुंतला मौर्य, शशि मिश्रा, रजनी साहू, शिप्रा द्विवेदी, साधना साहू, माधुरी गुप्ता, अंजू पाठक, डॉ. सरला त्रिपाठी, डॉ. अनीता त्रिपाठी, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, माला वर्मा, स्वप्निल सिंह, उर्वशी सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, अंजू सिंह, किरण सिंह, अंजू लता अग्रहरि, सोना बैंकर, रेनू बैंकर, मीना यादव, स्वप्निल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights