सरकारी नीतियों के विरोध में सोशल मीडिया पोस्ट पर लेखपाल निलंबित


जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल अशोक यादव को सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों के विरोध में कथित तौर पर पोस्ट करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। अशोक यादव की तैनाती क्षेत्र के बारा गांव में लेखपाल के पद पर थी।
बताया जा रहा है कि सरकारी सेवा में रहते हुए अशोक यादव द्वारा सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों के खिलाफ पोस्ट किए जा रहे थे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबन की कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन में भी चर्चा का माहौल है। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवा आचरण से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गतिविधि को लेकर भी निर्धारित आचरण नियम लागू होते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में विभागीय जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights