दबंगों पर बाउंड्रीवाल गिराने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार


चंदवक, जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र में बाउंड्रीवाल गिराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी लोगों ने उसकी बाउंड्रीवाल को गिराकर नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता की।
पीड़ित के अनुसार, घटना 24 अगस्त 2026 को करीब 10 बजे की है। आरोप है कि विपक्षी लोग मौके पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल गिराने लगे। विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उसे धमकाया भी।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि बाउंड्रीवाल उसकी जमीन की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी, जिसे कथित तौर पर दबंगई के बल पर गिरा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बाउंड्रीवाल गिराने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में अपना नाम धर्मेंद्र सिंह बताते हुए ग्राम बरौरी, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर का निवासी बताया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights