बुजुर्ग माता-पिता से दुर्व्यवहार करने वाले बच्चों पर सख्ती, बेदखली का रास्ता होगा आसान


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग माता-पिता के भरण-पोषण, सम्मान और सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब ऐसे बच्चे जो अपने माता-पिता का भरण-पोषण नहीं करते, उन्हें उचित सम्मान नहीं देते या उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का रास्ता आसान होगा।
नए प्रावधानों के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने ऐसे बच्चों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के समक्ष शिकायत कर सकेंगे। शिकायतों की सुनवाई 30 दिनों के भीतर किए जाने का प्रावधान किया गया है, ताकि बुजुर्गों को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।
यदि कोई वरिष्ठ नागरिक खुद शिकायत करने के लिए जाने में सक्षम नहीं है, तो उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार जल्द ही इसके लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी करेगी।
इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट को ऐसे मामलों की मासिक रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग माता-पिता को सम्मानजनक जीवन और कानूनी सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights