नेपाल की बाढ़ को लेकर जौनपुर में अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय हुआ कंट्रोल रूम


जौनपुर, 27 अगस्त। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए जौनपुर जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। कलेक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जहां सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।
प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा ने बताया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी सूचना के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417117 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने नेपाल की यात्रा पर गए जौनपुर जिले के लोगों को लेकर भी विशेष अपील जारी की है। यदि कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा है या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1070 पर सूचना देने की अपील की गई है।
वहीं, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ये नंबर व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध हैं।
भारतीय दूतावास के आपातकालीन नंबर:
+9779851316807
+9779709107500
+9779810326117
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद अपने परिजनों और परिचितों की कुशलक्षेम लेते रहें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights