केराकत में घर पर चढ़कर मारपीट, महिला समेत आधा दर्जन घायल


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन (लुत्तीपुर) गांव में घर पर चढ़कर लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपित लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने केराकत कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights