जौनपुर में हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार


जौनपुर। हत्या की वारदात के बाद सक्रिय हुई एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह की पुलिस टीम ने चंद घंटों में कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजतर्रार टीमों का गठन किया। टीमों ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले के आधिकारिक खुलासे की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही हत्या की वजह, घटना में शामिल अन्य आरोपियों और वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights