विश्वविद्यालय परिसर में रजनीगंधा के प्रचार पर छात्र ने उठाया सवाल


छात्र ने पूछा—फंड देने वाली शराब कंपनी को भी क्या विश्वविद्यालय में प्रचार की अनुमति होगी?
पटना। पटना विश्वविद्यालय परिसर में रजनीगंधा के प्रचार को लेकर एक छात्र का सवाल चर्चा का विषय बन गया। छात्र ने सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर विश्वविद्यालय परिसर में रजनीगंधा का प्रचार करना क्यों जरूरी हो गया है?
बताया जा रहा है कि इस सवाल के जवाब में दैनिक जागरण की ओर से कहा गया कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए फंड की आवश्यकता होती है और यदि रजनीगंधा की ओर से फंड उपलब्ध कराया जा रहा है तो प्रचार के माध्यम से उसका नाम भी सामने आएगा।
इस पर छात्र ने सवाल किया कि यदि केवल फंड उपलब्ध कराना ही प्रचार का आधार है, तो फिर शराब बनाने वाली कोई कंपनी भी किसी कार्यक्रम के लिए फंड दे सकती है। क्या ऐसी स्थिति में उसे भी विश्वविद्यालय परिसर में प्रचार की अनुमति दी जाएगी?
छात्र के इस सवाल ने विश्वविद्यालय परिसर में व्यावसायिक प्रचार, प्रायोजन और विद्यार्थियों के बीच ऐसे उत्पादों के प्रचार को लेकर बहस खड़ी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights