मदनपुरा में भूमिगत बिजली जंक्शन बॉक्स में भीषण आग, बड़ा हादसा टला


वाराणसी। मदनपुरा क्षेत्र में राज ज्वेलर्स के सामने भूमिगत बिजली के जंक्शन बॉक्स में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दुकान तक पहुंचने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
राज ज्वेलर्स के संचालक सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भूमिगत बिजली के जंक्शन बॉक्स में बार-बार आग लगने की घटनाओं से दुकानदारों में भय बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए स्थायी समाधान कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights