70 की उम्र में भी पत्रकारिता का जुनून कायम, चार दशक का सफर पूरा वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं


जौनपुर। उम्र के 70वें पड़ाव पर भी पत्रकारिता के प्रति जुनून और सक्रियता बरकरार रखने वाले जनपद के वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे का 70वां जन्मदिन सोमवार को जोगियापुर स्थित ‘नेताजी कहिन’ कार्यालय में पत्रकारों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
लोलारक दुबे के जीवन के सात दशक पूरे होने के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी चार दशक लंबी यात्रा भी पूरी हुई है। जन्मदिन समारोह के दौरान पत्रकारों ने उनके लंबे अनुभव, सक्रियता और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहकर उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाईं।
वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. शुक्ला ने कहा कि लोलारक दुबे जौनपुर की पत्रकारिता में लंबे अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। चार दशक की पत्रकारिता यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में सक्रिय रहकर पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका पत्रकारिता के प्रति उत्साह और सक्रियता प्रेरणादायी है।
जन्मदिन समारोह में पत्रकारों ने लोलारक दुबे के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में जन्मदिन की खुशियां आपस में साझा करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे सफर को भी याद किया गया।
इस अवसर पर सोनू उपाध्याय, तबरेज नियाजी, कमलेश यादव, अनीश यादव, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बख्तियावर, अनवर हुसैन, अबीस इमाम, अवधेश तिवारी, धर्मेंद्र निषाद, अंकित यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights