अवैध .32 बोर पिस्टल के साथ राजकुमार सरोज गिरफ्तार केराकत पुलिस ने चलाया गिरफ्तारी अभियान, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केराकत पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटहरी निवासी राजकुमार सरोज उर्फ सब्बल पुत्र मंगला सरोज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना केराकत में मुकदमा अपराध संख्या 385/26 के तहत धारा 3/25/5/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान संबंधित न्यायालय में भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केराकत थाने में पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, राहुल कन्नौजिया और रामअवतार सिंह शामिल रहे।