जापान: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता। श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई।
लखनऊ: मड़ियांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चोर ने हैंडल लॉक तोड़कर बाइक पर हाथ साफ किया।
बलरामपुर: गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान तेज आवाज से बच्ची की मौत का दावा किया गया है। स्कूल प्रबंधक के मुताबिक कक्षा दो की छात्रा वैष्णवी मिश्रा स्कूल के बाहर तेज शोर के बीच अचानक गिर गई। उसे हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है।
फिरोजाबाद: उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण और पेयजल निर्माण में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मैनपुरी: पेट्रोल पंप स्वामियों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के आरडी गुप्ता पेट्रोल पंप पर दर्जनों संचालक जुटे।
कौशाम्बी: जमीन विवाद को लेकर टेंगाई गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच भी हाथापाई हुई और एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए।
कन्नौज: इंदरगढ़ क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मेरठ: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने कमिश्नरी कार्यालय चौराहे पर धरना दिया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों पर समय देने के बावजूद मुलाकात न करने का आरोप लगाया।
सुल्तानपुर: सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हराएगी और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोग परेशान हैं।
मुजफ्फरनगर: शाहपुर क्षेत्र में सभासद मनोज सैनी का महिला को कथित तौर पर गाली देने का मामला चर्चा में है। महिला ने सभासद की बर्खास्तगी की मांग की है।
चंदौली: विभिन्न मांगों को लेकर आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक काम बंद रखने और 30 सितंबर से लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना देने की घोषणा की।
रायबरेली: मिलएरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर रातोंरात कई दुकानें हटाए जाने का मामला सामने आया है। जेसीबी से दुकानें हटाए जाने का वीडियो सीसीटीवी में कैद बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ डॉ. सज्जन यादव ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह से मुलाकात की। बैठक में दिल्ली की जलापूर्ति, सेप्टेज सफाई मशीनों की तैनाती और यमुना पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा की गई।
दिल्ली: पुलिस ने कार चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी इंतजार को गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपी डिवाइस की मदद से कार के सिस्टम को स्कैन कर डेटा हासिल करता था और उसके जरिए चाबी तैयार करता था।
बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को ‘22 तारीख को 22 का सम्मान’ नाम दिया गया।