निलंबित उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में, डीआईजी ने दिए उच्चस्तरीय विभागीय जांच के निर्देश

जौनपुर। सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह की मौत के मामले में अब पूर्व थाना प्रभारी एवं निलंबित उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह की भूमिका की उच्चस्तरीय विभागीय जांच होगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने जांच के निर्देश दिए हैं।
सिपाही अभिषेक सिंह की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। डीआईजी के निर्देश पर होने वाली विभागीय जांच में पूर्व थाना प्रभारी की भूमिका के साथ ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों और अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।
जांच के निर्देश के बाद पुलिस विभाग में मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।