जौनपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पैदल गश्त व सघन चेकिंग एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनपदभर में पुलिस की सक्रियता बढ़ी

जौनपुर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जौनपुर पुलिस सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पुलिसकर्मी विभिन्न संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से निगरानी की जा रही है।

जनपदीय पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights