शास्त्री ब्रिज के पास सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी प्रेमगढ़ वस्त्रालय के नजदीक मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस; शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

जौनपुर। शहर के शास्त्री ब्रिज के पास प्रेमगढ़ वस्त्रालय के नजदीक सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे शव पड़ा देख स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बुजुर्ग की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।