बरेली हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

बरेली हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

 

चौकी इंचार्ज और सिपाही पर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश बरेली के थाना शाही क्षेत्र की दुनका चौकी में बुधवार देर रात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन की हड्डी तोड़ती हुई आर-पार हो गई।

घायल सिपाही की हालत गंभीर है। बरेली से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले एक पत्र लिखा है। पत्र में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया है। हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। दुनका चौकी में नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे चौकी में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो नीरज लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। पास में उनकी बंदूक पड़ी हुई थी। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक नोट मिला, जिसमें हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और सिपाही अमित शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पत्र में लिखा है कि चौकी इंचार्ज और सिपाही काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। बात-बात पर बेइज्जती करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। ये दोनों गलत कामों में लिप्त हैं। मुझे चौकी से हटाना चाहते हैं। मैं इनकी प्रताड़ना काफी दिनों से झेल रहा हूं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दुनका चौकी में तैनात हेड कांस्टबेल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। घायल सिपाही का मेरठ में उपचार कराया जा रहा है। उनकी हालत स्थित बनी हुई है। वहां उनके परिजन और पुलिस टीम भी है। घायल हेड कांस्टबेल ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

जिन भाइयों और बहनों को मधु सेनेटरी नैपकिन पैड की आवश्यकता है व ह सम्पर्क करें 9919665508

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights