केराकत कोतवाली क्षेत्र,चोर बोलेरो पर लाद ले गये आठ बकरियां,

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई रोड देवकली ग्राम निवासी संजय सरोज के घर के बाहर से बंधी 8 बकरी को बुलेरो सवार चोर बीती रात को उठा ले गए।
संजय के अनुसार भोर में शौच के लिए उठा था तो बकरियों को नदारद पाया। खोजबीन सुरु की तो बकरियां कहीं नहीं मिली। सुबह किसी के कहने पर शाहगंज बकरी मेला में भी अपनी बकरियां ढूँढने निकल पड़ा। पर वहाँ भी निराशा हाथ लगी।
भुक्तभोगी ने बताया की स्वयं खोजबीन करते व सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला की चोर बोलेरो सवार होकर आये थे क्यों की मकान के पास से वही एक गाड़ी केवल निकली थी। सीसीटीवी के सहारे जानकारी हासिल करते हुए भुक्तभोगी ने केराकत तक बुलेरो के आने की बात बताई। भुक्तभोगी के भाई मंजय सरोज ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुँच जांच पड़ताल में लग गई। संजय ने बताया की 3 बकरिया अपने रस्सी से छूटने के बाद भाग गईं तो बच गई। जबकी 8 को चोर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights