चंदवक थाना अंतर्गत: मैजिक के धक्के से महिला की मौत,

चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़- वाराणसी मार्ग पर कनौरा गांव में दवा लेने जा रही मजदूर की पत्नी को मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण वाहन का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। चालक का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
कनौरा गांव निवासी जयकरन राम की 45 वर्षीया पत्नी लालती देवी कंजहित पैदल बच्ची के लिए दवा लेने जा रही थी। गांव में ही आजमगढ़ की तरफ से राजमार्ग पर आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक वाराणसी के महेशपुर निवासी दीपक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन महिला व चालक को सीएचसी डोभी ले गए जहां डाक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया, चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया। मृत महिला का पति भट्ठे पर काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights