प्रयागराज में विद्युत पोल से टकराने से कार सवार चार महिलाओं सहित छह की मौत, तीनघायल

प्रयागराज में विद्युत पोल से टकराने से कार सवार चार महिलाओं सहित छह की मौत, तीन घायल,

प्रयागराज। प्रयागराज शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर हंडिया-उतरांव के बीच टवेरा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत की खबर मिली है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में चार महिलाएं और दो लड़कियां हैं। इनमें एक बच्ची साल भर की है। यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं जो प्रयागराज के सोरांव इलाके के शिवगढ़ सराय लाल से विंध्यांचल जा रहे थे। सुबह करीब पौने सात बजे हंडिया में सुजौला गांव के निकट बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार पलट गई जिससे पांच लोगों की वहीं मौत हो गई जबकि पांच लोग जख्मी हुए। बाद में इलाज के दौरान 12 साल की गोटू उर्फ न्हासा पुत्री रमेश की अस्पताल में सांस थम गई।
सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही करीब साढ़े नौ बजे आईजी रेंज प्रयागराज राकेश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस से दुर्घटना का ब्यौरा लिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तो पता चला कि कई लोगों की जान चली गई है। सभी शवों को एसआरएन अस्पताल के चीरघर में रखकर परिवार को सूचना दी गई। मृतकों में
1.रेखा पत्नी संजय अग्रहरी उम्र 45 वर्ष,
2.रेखा पत्नी रमेश उम्र 32 वर्ष,
3.कृष्णा देवी पत्नी स्व. श्यामलाल उम्र 70 वर्ष,
4.कविता पत्नी स्व. दिनेश उम्र 36 वर्ष,
5.कुमारी ओजस उम्र 1 वर्ष,
6. गोटू पुत्री रमेश उम्र 12 वर्ष।
घायलों में उमेश पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल उम्र 33 वर्ष,
प्रिया पत्नी उमेश उम्र 30 वर्ष,

 क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल पत्रकार कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

जिन भाइयों को थ्री व्हीलर का काम करवाना है वह व्यक्ति अंश ऑटोमोबाइल विशेषर पुर चौराहा जौनपुर पचहटिया रोड संपर्क कर सकता है 8858400690
चालक इरशाद बताए गए हैं। सभी निवासी शिवगढ़ हैं। सभी घायलों को सीएचसी उपरदहा भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights