लखनऊ से बड़ी खबर…

लखनऊ में मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है।
गौतमपल्ली थाना का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह समेत सभी दारोगा और सिपाहियों को हटाया गया।
मुख्यमंत्री आवास से जुड़े इस थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज।
पुलिस कमिश्नर की जांच के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पूरे मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।