………बड़ी खबरें………..

..
➡ लखनऊ – गलत नक्शे पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, गलत जानकारी देने पर नक्शा रद्द हो सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। न्यायमूर्ति सुभाष की पीठ ने प्राधिकरण को सख्त निर्देश दिए।
➡ लखनऊ – अरविंद सिंह गोप का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी, कई विधायक भी शामिल हुए।
➡ दिल्ली – मल्लिकार्जुन खड़गे आज पुडुचेरी जाएंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
➡ देहरादून – 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी।
➡ कासगंज – जमीन विवाद में युवक को गोली मारी गई, हालत गंभीर।
➡ उन्नाव – तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, चालक फरार।
➡ वाराणसी – योगी आदित्यनाथ के दौरे का दूसरा दिन, काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद लखनऊ रवाना होंगे।
➡ बहराइच – खौलती चाय गिरने से बच्चा झुलसा, अस्पताल में भर्ती।
➡ बहराइच – आवारा कुत्ते के हमले में मासूम घायल।
➡ बहराइच – खेत गए किशोर पर तेंदुए का हमला, सिर में गंभीर चोट।
➡ हापुड़ – गैस सिलेंडर आपूर्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा, 14 एजेंसियों में गड़बड़ी उजागर।
➡ रायबरेली – गैस न मिलने पर महिला का हंगामा, एजेंसी पर विवाद।
➡ हापुड़ – बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पर हमला कर किया घायल।
➡ रायबरेली – 50 हजार का इनामी आरोपी इकबाल गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।
➡ मेरठ – संदिग्ध शराब पीने से 3 लोगों की मौत, जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights