लखनऊ ब्रेकिंग: यूपी में 5 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं।
इस बदलाव के तहत प्रतीक्षा सूची में चल रहीं गुंजन द्विवेदी और राकेश सिंह को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। दोनों अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों का चार्ज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। शासन स्तर पर लगातार समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।
अन्य अधिकारियों के तबादलों को भी जल्द ही औपचारिक रूप से जारी किया जा सकता है।