बिजनौर में DPRO रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई


बिजनौर (उत्तर प्रदेश)।
बिजनौर में विजिलेंस बरेली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रिजवान अहमद को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक पंचायत सचिव से काम कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर विकास भवन परिसर में कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल, विजिलेंस टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights