दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें…. 👇 ===============================


1 नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान छह गारंटी का ऐलान किया, BJP का नया नारा— “सबका साथ, सबका विकास और लुटेरों का हिसाब”।
2 पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर विकास, रोजगार और मत्स्य क्षेत्र में विफलता का आरोप लगाया।
3 उन्होंने कहा कि यह चुनाव “विकसित बंगाल” की नींव रखने का मौका है और ममता सरकार को हटाना जरूरी है।
4 महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी, इसी महीने पारित होने की संभावना— मोदी बोले, यह करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों का प्रतीक।
5 असम में दोपहर 1 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान, जबकि केरल और पुदुचेरी में भी 50%+ वोटिंग दर्ज।
6 पुदुचेरी में कांग्रेस-भाजपा समर्थकों में झड़प, ए. के. एंटनी का बयान— केरल में बीजेपी को कोई पसंद नहीं करता; वहीं हिमंता बिस्वा सरमा ने कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद वोट डाला।
7 स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर एक और भारतीय जहाज मुंबई पहुंचा, अपने साथ 15 हजार टन LPG लाया।
8 पाकिस्तान को लेकर दावा— US-ईरान समझौते में निभाई अहम भूमिका, आर्थिक और रणनीतिक प्रस्ताव दिए।
9 ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम, आगे की बातचीत इस्लामाबाद में होगी; इसमें पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र की भूमिका।
10 डोनाल्ड ट्रंप बोले— समझौते तक सेना तैनात रहेगी; ईरान का आरोप— अमेरिका ने सीजफायर की शर्तें तोड़ीं।
11 मिडिल ईस्ट में 40 दिन की जंग— हजारों मिसाइलें-ड्रोन, 8000+ मौतें, अरबों डॉलर का नुकसान।
12 हिज़्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम के भतीजे के मारे जाने का इजरायल का दावा।
13 शेयर बाजार में गिरावट— BSE Sensex 1000 अंक गिरकर 76,500 के करीब, Nifty 50 भी 270 अंक नीचे; ऑटो, आईटी, रियल्टी शेयरों में बिकवाली।
14 World Bank ने FY 2026-27 के लिए भारत की ग्रोथ 6.6% आंकी, लेकिन पश्चिम एशिया संकट को जोखिम बताया।
15 उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी; उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि, 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights