प्रयागराज : अतीक-अशरफ के पूर्व ड्राइवर इरफान की गोली मारकर हत्या


प्रयागराज। अतीक अहमद और अशरफ अहमद के पूर्व ड्राइवर रहे इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्ला चौराहे के पास की बताई जा रही है, जहां इरफान चाय पी रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और एक हमलावर ने उसके सीने में गोली मार दी।
गोली लगते ही इरफान मौके पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने अतीक के करीबी बताए जा रहे दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights