पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान: जिलाधिकारी

जौनपुर/वाराणसी (08 अप्रैल 2026)
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान केपूर्व निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सैनिक बंधुओं की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।