जौनपुर में दर्दनाक हादसा 🚆 रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस


जौनपुर। जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा कबीरुद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे करीब शाम 6 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 40 वर्षीय महिला ट्रैक के पास मौजूद थी, तभी अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका का रंग गेहुआं, कद औसत बताया जा रहा है और वह साड़ी पहने हुए थी।
📍 सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
👉 फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights