शाहजहांपुर में पुलिस विभाग में हड़कंप ⚠️ क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, बाथरूम में मिला शव

शाहजहांपुर। जनपद में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उनका शव उनके आवास के बाथरूम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश सिंह अचेत अवस्था में पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
📍 सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी परवीन मलिक और एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
👉 शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
मृतक इंस्पेक्टर मूल रूप से उन्नाव जनपद के निवासी थे और वर्ष 1997 बैच के अधिकारी बताए जा रहे हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण बंडा से पुवायां किया गया था।
📌 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।