‘शक्ति वंदन’ भाजपा का ऐतिहासिक कदम: सीमा द्विवेदी

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन और आगामी योजनाओं को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद Seema Dwivedi ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए Seema Dwivedi ने कहा कि संसद के आगामी विशेष सत्र में अधिनियम से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाएगा। साथ ही नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या 816 करने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित हो सकेंगी।
उन्होंने बताया कि 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि वर्ष 2029 तक महिलाओं को उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
जन-जागरण अभियान के तहत 15 से 17 अप्रैल तक पूरे जनपद में ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ और स्कूटी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम, जबकि 15 और 16 अप्रैल को शक्ति वंदन पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर टीडी कॉलेज की प्रिंसिपल Archana Singh ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी और निर्णय क्षमता को नई ऊंचाई देगी।
साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस पहल का समर्थन करें।