SDM के आदेश पर बरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की जगह से हटा कब्जा।
घटना स्थल- जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग, बरदह बाजार , आजमगढ़।
आज दिनांक 23/11/22 को SDM मार्टिनगंज के आदेश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व नवीन परती की जमीन पर से अरविंद कुमार श्रीवास्तव से कब्जा खाली करवाया गया
मौके पर तहसीलदार मार्टिनगंज हेमन्त कुमार, राजस्व निरीक्षक बरदह चुन्नी लाल, क्षेत्रीय लेखपाल वैभव आनन्द सिंह [लेखपाल बरदह], सहयोगी लेखपाल दीनानाथ, ममता, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, किशोर कुमार एवं समस्त बाजार वासीयों की उपस्थिति में अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा कब्जा हटाया गया।
