“अखिलेश यादव को चाय पिलाने के बाद हो रहा उत्पीड़न” — फतेहपुर के चायवाले का आरोप


फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक चाय विक्रेता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए।
फतेहपुर निवासी चायवाले आर्यन ने दावा किया कि बीते दिनों उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।
आर्यन के अनुसार, “कभी मेरे साथ मारपीट की जा रही है, तो कभी फूड इंस्पेक्टर आकर मेरी दुकान सीज कर देते हैं। कई बार चाय का सैंपल लिया जा रहा है। आए दिन किसी न किसी तरह से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दो-तीन दिन पहले कुछ लोग उनके पास आए और हमला करने लगे। हमलावरों ने कथित तौर पर कहा, “तुमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाय पिलाई है, नेता बनते हो… तुम्हें दुकान नहीं चलाने देंगे।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच सामने आए इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights