यूपी पंचायत चुनाव टले, 10 जून को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो सकेंगे। राज्य में अंतिम मतदाता सूची अब 10 जून को जारी की जाएगी, जिससे चुनाव प्रक्रिया में देरी तय मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह पांचवीं बार है जब मतदाता सूची जारी करने की तारीख बढ़ाई गई है। लगातार हो रही देरी के चलते पंचायत चुनाव समय पर कराना संभव नहीं दिख रहा है।
वहीं, प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब चुनाव कार्यक्रम को लेकर नई तारीखों का इंतजार किया जा रहा है।