UP: Aligarh Muslim University में छात्रों के नारेबाजी का वीडियो वायरल, कैंपस में गूंजे नारे


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के Aligarh Muslim University (AMU) में लॉ के छात्र-छात्राओं द्वारा कैंपस के अंदर नारेबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने “हम छीन कर लेंगे आज़ादी” जैसे नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सूत्रों के अनुसार, यह नारेबाजी किसी मुद्दे को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights