“हम अभी विश्वगुरु नहीं हैं” – Murli Manohar Joshi का बयान चर्चा में
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता Murli Manohar Joshi ने “विश्वगुरु” को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
संस्कृत की अहमियत पर बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,
“अब जो ये विश्वगुरु का सवाल है, मैं मानता हूं कि ये शब्द हमें नहीं बोलना चाहिए। हम विश्वगुरु आजकल नहीं हैं। विश्वगुरु होना चाहिए, विश्वगुरु कभी थे, मगर आज हम हैं, ऐसा नहीं है।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आत्ममंथन की जरूरत बता रहे हैं, तो कुछ इसे वर्तमान स्थिति का यथार्थ आकलन मान रहे हैं।
👉 मुख्य बिंदु:
“विश्वगुरु” शब्द के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
कहा – भारत पहले विश्वगुरु था, लेकिन अभी नहीं
बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा